2 जुलाई को न्यायधानी बिलासपुर में महारैली होगी

*रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा आज रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित ललित महल में नवनियुक्त लगभग 5 हजार पदाधिकारियों को राज्यसभा सदस्य एवं महासचिव आम आदमी पार्टी डांस संदीप पाठक द्वारा शपथ दिलाया जाकर सभी को निर्वाचन प्रमाण पत्र, किट के साथ झंडा, बैनर आदि वितरित कर गांव गांव में एक मौका अरविंद केजरीवाल को देने का संदेश भिजवाया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी सहित समस्त प्रांतीय पदाधिकारी, लोकसभा, जिला एवं ब्लॉक तहसील पदाधिकारी शामिल हुए। डॉ संदीप पाठक अपने संबोधन में 29 अप्रैल को एक हजार पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण तत्पश्चात आज 30 मई को 5 हजार पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण के बाद अब दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 2 जुलाई को बिलासपुर में महारैली आयोजित करने की घोषणा की गई। इस महारैली में पंजाब के मुख्यमंत्री डॉ भगवंत मान भी भाग लेंगे। जोशीले गीत *मेरा रंग दे बसंती चोला* तथा पूर्ण *जोश के साथ राष्ट्रगान* उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव विजय कुमार झा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *