लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद। गरियाबंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीपारा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 31 मई को सबेरे 11 बजे से किया जायेगा। कलेक्टर प्रभात मलिक ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर ग्राम दर्रीपारा के हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित किया जायेगा।
