हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की छात्रा कु. ज्ञानेश्वरी यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त की

पाटन। संचालक, शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर नोएडा में 23 मई से 03 जून 2023 तक चल रहे तृतीय खेलो इंडिया खेल प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की छात्रा कु. ज्ञानेश्वरी यादव ने भारात्तोलन खेल में कुल 173 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरे छत्तीसगढ़ को गौरव प्रदान किया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व कु. ज्ञानेश्वरी ने कालिकट विश्वविद्यालय केरल में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में कुल 169 किलो उठाकर इसी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था व पुरे प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया था। वर्तमान में कु. ज्ञानेश्वरी NIS Center Patiala में अंतर्राष्ट्रिय प्रतियोगिता हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है तथा जुलाई 2023 होने वाले कॉमलवेल्थ गेम में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने पुरे विश्वविद्यालय परिवार की ओर से जीत की बधाई व शुभकामनाएँ दी है। इस खेल में प्रशिक्षक अजय लोहार व विश्वविद्यालय आकस्मिक प्रबंधक डॉ. दिनेश नामदेव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *