मचांदुर में संकल्प एक प्रयास का 15 दिवसीय समर कैम्प का हुआ समापन

उतई। मचांदुर संकल्प एक प्रयास के द्वारा लगाए गए 15 दिवसीय समर कैंप का समापन कार्यक्रम मचांदुर सांस्कृतिक मंच मे संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच दिलीप साहू जी उपस्थित थे ।इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा डांस,फैंसी ड्रेस तथा रैंप वॉक की शानदार प्रस्तुति दी गई।इसके अतिरिक्त बच्चों ने अपनी सेल्फ डिफेंस तथा इंग्लिश स्पीकिंग आदि प्रतिभाओं को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया ।इस 15 दिवसीय समर कैंप में बच्चों को ड्रॉइंग,डांस,सेल्फ डिफेंस, कैलीग्राफी,इंग्लिश स्पीकिंग आदि का प्रशिक्षण संकल्प एक प्रयास के सदस्यों के द्वारा दिया गया। शानदार समर कैंप की सफलता के लिए बधाई दी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्यातिथि सरपंच दिलीप साहू,संजय साहू,शिक्षिका ऋतु देवांगन,तारणी देवांगन,चंद्रकला देवांगन,रंजीता देवांगन,कांति देवांगन,संगीता देवांगन,रजनी देवांगन,जागेश्वरी साहू,हेमा ठाकुर,तारणी साहू,समर कैंप में शामिल हुवें बच्चों का नाम प्रेणा,ग्रेसी,निशा,कुणाल,रोशनी,भूमिका,ढामेश्वरी,नोहलिका,जानवी,गुंजन,पोई गीतांश,मुकुंद,नमन, मयंक, तमन्ना,छवि,प्रमुख रूप से उपास्थित रहें।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *