भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

उतई ।भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय, मनोहर प्लाजा के ऊपर, उतई नगर मे संपन्न हुआ!
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा
अति विशिष्ट अतिथि संदीप शर्मा ज़िला संगठन प्रभारी भिलाई एवं गौरी शंकर श्रीवास विधानसभा प्रभारी थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र वर्मा ने कहा की मंडल के सभी कार्यकर्ता को आगामी चुनाव को लेकर अभी से कमर कसने की जरूरत है।सभी बूथों में निरंतर प्रचार प्रसार होना चाहिए केंद्र सरकार सभी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के लोगो को मिले इसका भी ध्यान रखना होगा।केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन कर रही ही जिसका लाभ लोगो को मिल रहा है।।सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।अन्य अथिति ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर जिला भाजपा मंत्री रोहित साहू प्रीतपाल बेलचंद्न मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा सोनू राजपूत मनोहर देवांगन रूपेश पारख चंदू देवांगन सोहन रिगरी खूबी साहू नरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *