रायपुर। छत्तीसगढ़ पंचायत भृत्य कर्मचारी संघ द्वारा तूता में एक दिवसीय आंदोलन किया जा रहा है। वही 15 मई से राजस्व पटवारी संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने तूता में आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया। साथ ही पटवारियों के आंदोलन पर सरकार की चुप्पी की निंदा करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता पटवारियों के आंदोलन से बहुत परेशान हैं। मंत्रालय में ए सी में बैठे अधिकारी पटवारियों की मांगों एवं समस्याओं का निदान करने में रुचि नहीं ले रहे हैं और प्रदेश की जनता ग्रामीण अंचलों में धूप में नौतपा की गर्मी में पटवारियों को ढूंढ रहे है। पंचायत भृत्यों की प्रमुख 2 सूत्री मांग कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक दिया जाना एवं सेवा गारंटी प्रदान करते हुए अन्य कर्मचारियों की भांति 65 वर्ष की उम्र तक सेवा का सुविधा प्रदान करने की मांगों को तत्काल पूर्ण करने तथा पटवारियों के प्रतिनिधिमंडल से तत्काल चर्चा करने की मांग की है।
पंचायत भृत्यो एवं पटवारियों की मांग शीघ्र पूरी हो-आंदोलनों से जनता परेशान हैं-विजय झा
