एस आईटी गठन के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर,,,,,मामला पत्रकार को गोलीमार हत्या करने की धमकी का

खबर हेमंत तिवारी ,छुरा /मामला जिले के छुरा थाना क्षेत्र का है जहां से लगभग सत्रह किलोमीटर दूर ग्राम हीराबतर के निवासी पत्रकार परमेश्वर राजपूत को अक्टूबर महीने में रात्रि घर के दरवाजे पर गोलीमार हत्या किये जाने की बात लिखते हुए पत्र डाला गया था। जिस पर छुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर छुरा पुलिस ने कई महीनों तक जांच की लेकिन अपराधियों के नहीं पकड़े जाने पर आलाधिकारियों के द्वारा एसआईटी टीम का गठन किया गया किंतु आज छः महीने बाद भी अपराधी पुलिस प्रशासन की पकड़ से बाहर है। ज्ञात हो कि इन्ही के बड़े भाई को 23 जनवरी 2011 को छुरा स्थित उनके निवास पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने लगभग चार वर्षों तक जांच की किंतु अपराधियों के गिरफ्तारी नहीं होने के चलते परमेश्वर राजपूत के द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की गई जिस देश के सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई ने भी कई बर्षो तक जांच की लेकिन इस हत्याकांड में भी किसी अपराधी को अब तक सजा नहीं मिल पाया है और मामला अभी विशेष सीबीआई न्यायालय में लंबित है। परिजनों की मानें तो उमेश राजपूत हत्याकांड में किसी बड़े प्रभावशील लोगों के हाथ होने का अंदेशा लगाया जा रहा है और धमकी भरे पर्चा डालना भी इसी घटना के हिस्सा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। और आज एक ही परिवार इस प्रकार दो घटना होने के बाद भी अपराधियों का पुलिस पकड़ से बाहर रहना एक गंभीर और सोचनीय विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *