रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी संघर्ष के दौरान मुख्यमंत्री को शराब घोटाले में त्यागपत्र की मांग के लिए काला झंडा दिखाने वाले पदाधिकारी देर रात जेल से रिहा हुए। रायपुर जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि गिरफ्तार क्रांतिकारी प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, पवित्र कुमार कोसले, अमित हिरवानी एवं अजय चंद्राकर जेल से रिहा हुए। उनका पुष्पहार से पार्टी मुख्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, महासचिव वदूद आलम खान, विजय गुरबकक्षानी, लोकसभा अध्यक्ष, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, एम एम हैदरी, काशिफ खान, राशिद अली, के एस नायडू, वीरेंद्र पवार, नरेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, विजय कुमार झा आदि ने स्वागत करते हुए कहा कि 3 मांग में से एक मांग गिरफ्तार साथियों के निशर्त रिहाई आज मुख्यमंत्री निवास घेराव रैली के कारण सफल हुआ। दो मांग भी आम आदमी पार्टी के संघर्ष व कार्यकर्ताओं की एकजुटता से निश्चय ही मुख्यमंत्री का त्यागपत्र एवं लोक सेवा आयोग परीक्षा की गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच होकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही भी अवश्यंभावी होगी।

