आज बूढ़ा तालाब धरना स्थल से दोपहर 12 बजें आप पार्टी मुख्यमंत्री निवास घेराव करेगी, गिरफ्तार साथ ही तत्काल रिहाई हो-विजय झा

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाते चार गिरफ्तार। देर रात जमानत निरस्त केंद्रीय जेल भेजा गया।

*मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाते चार गिरफ्तार। देर रात जमानत निरस्त केंद्रीय जेल भेजा गया। विज्ञप्ति* रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की परिकल्पना को साकार करने हेतु छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे व्यापक भ्रष्टाचार के विरोध में आज 22 मई सोमवार को दोपहर 12 बजे बूढ़ा तालाब धरना स्थल से मुख्यमंत्री निवास कुच करेगी। रायपुर जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व दोपहर 12 बजे बूढ़ातालाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एकत्रित होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा करोड़ों रुपए का शराब घोटाला, लोक सेवा आयोग परीक्षा में परिवारवाद तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व उनके पुत्र बिट्टू उर्फ चैतन्य बघेल के शराब घोटाले में आरोपी श्रीमती सौम्या चौरसिया के साथ सहआरोपी होने संबंधी ईडी के आरोप व मीडिया में जारी वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री से त्यागपत्र देने तथा पिता पुत्र दोनों के गिरफ्तारी की मांग के लिए आज आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री निवास घेराव करेगी। भ्रष्ट सरकार के विरुद्ध मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर प्रदर्शन करने वाले गिरफ्तार साथी उत्तम जायसवाल, पवित्र कुमार कोसले, अमित हिरवानी एवं अजय चंद्राकर के तत्काल रिहाई की मांग पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री से घेराव के दौरान किया जावेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने महासचिव वदूद आलम खान, मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरबक्क्षानी, सचिव पीएस पन्नू प्रकाश ठाकुर, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, परमानंद जांगड़े, श्रीमती आकांक्षा सिंह, के एस नायडू, एम एम हैदरी, नंदन कुमार सिंह, वीरेंद्र पवार, संतोष कुशवाहा, अनंतत्यम शुक्ला सहित समस्त जिला अध्यक्ष सचिव एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री निवास घेराव आंदोलन में राजधानी में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *