खबर हेमंत तिवारी
पांडुका /बीते दिनांक 20 मई दिन शनिवार को चतुर्भुज आश्रम सिरकट्टी में अखिल विश्व गायत्री परिवार उपजोन स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें रायपुर ,बलोदा बाजार, धमतरी, महासमुंद एवं गरियाबंद 5 जिले के गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं शांतिकुंज प्रतिनिधियों के द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । यह कार्यक्रम हर तीन महीने में अलग-अलग जिले में आयोजित किया जाता है।इस कार्यक्रम में अपने -अपने जिले में 3 महीने में संपन्न किए गए गायत्री परिवार के कार्यक्रमों की जानकारी जिला समन्वयकों के द्वारा प्रस्तुत किया जाता है एवं आगामी 3 महीने की कार्य योजना बनाई जाती है ।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शांतिकुंज प्रतिनिधि सुखदेव निर्मलकर छत्तीसगढ़ जोन प्रमुख आदर्श वर्मा जी आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की प्रांत प्रभारी सरला कोसरिया उप जोन संयोजक सी, पी,साहू संगठन प्रभारी मनहरण लाल साहू पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एवं पूर्व विधायक हर्षद मेहता ने उपस्थित रह कर मार्गदर्शन प्रदान किया।जिलों के जिला समन्वयक कौशल प्रसाद साहू दिलीप कुमार नाग बोध राम साहू लच्छू राम निषाद एवं टीकम राम साहू ने अपने अपने जिले का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।जिसमें गृहे गृहे यज्ञ, विवाह दिवस संस्कार जन्मदिवस संस्कार नामकरण संस्कार विवाह संस्कार एवं अन्य प्रकार के रचनात्मक एवं प्रेरणा प्रद गतिविधियों की रिपोर्टिंग प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में 20 गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार भी संपन्न किया गया साथ ही साथ क्षेत्र के ऐसे समर्पित कार्यकर्ता जो वयोवृद्ध हो चुके हैं जिन्होंने गायत्री परिवार के लिए पूरा जीवन खपाया जिसमें बोधी राम साहू सोनू राम प्रजापति उमा शंकर हंसराज देव लाल देवांगन जगदीश राजपूत एवं जगदीश अग्रवाल सम्मिलित है इनका सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम में कुल लगभग डेढ़ हजार लोग शामिल हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में गरियाबंद जिले के समन्वयक टीकम राम साहू युवा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक पुरुषोत्तम यादव रोमन लाल चंद्राकर महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी चंद्रकला यादव दुर्गावती सेन यामिनी यादव कुलेश्वर प्रजापति रामाधार साहू भागवत राम साहू बिहारी लाल निषाद चेतन राम सिन्हा बलराम साहू संतराम ध्रुव पुनीत राम साहू महेश्वरी साहू सुनीता साहू तेजराम साहू भोजराम साहू सहित क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।साथ ही साथ सिर कट्टी आश्रम के समस्त संत महात्माओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ । कार्यक्रम का संचालन यामिनी यादव शिक्षिका के द्वारा किया गया।

