जनपद पंचायत डौण्डी में नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश पाण्डेय द्वारा ग्राम रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक जनपद पंचायत सभाकक्ष में लिया गया है । जिसमें सीईओ द्वारा मुख्य रूप से भारत सरकार की योजना पर चर्चा करते हुए ‘‘अमृत सरोवर निर्माण‘‘ को प्राथमिकता से पूर्ण करते हुए तालाब के किनारे वृक्षारोपण कार्य उद्यानिकी विभाग के समन्यय से अनिवार्य रूप से किये जाने निर्देशित किया गया साथ ही मनरेगा में शतप्रतिशत आधार बेस्ड भुगतान होना है इसलिए पंजीकृत मजदूरों का शतप्रतिशत आधार लिंक बैंक के माध्यम से कराने कहा गया है साथ ही मनरेगा के सभी सामुदायिक कार्यो में मोबाईल मॉनिटरिंग सिस्टम (NMMS)के आधार पर मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कराने निर्देशित किया गया है । प्रोजेक्ट उन्नति के तहत सभी पंचायतों से प्रशिक्षण हेतु हितग्राहियों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने ंकहा गया है । श्री पाण्डेय द्वारा कहा गया कि, मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो में गोदी की माप के आधार पर ही मजदूरी राशि भुगतान करने तकनीकी सहायकों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया है ं। बैठक में कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सहायक प्रोग्रामर, एवं विकासखंड के सभी रोजगार सहायक, बैठक में उपस्थित रहे ।
जनपद पंचायत डौण्डी में सोईओ ने रोजगार सहायकों का बैठक लेकर अमृत सरोवर को प्राथमिकता से पुरा करने कहा
