पाटन. विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में एक साथ अध्ययन करने वाले अपने सहपाठी को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ईद के मौके पर फोन के माध्य्म से ईद की बधाई दी एवं अपना ख्याल रखने के साथ स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की हुई और परिवार का भी ख्याल रखने को कहा ।
बता दे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सहपाठी शकील साजिद जो वर्तमान में अभी स्टेट बैंक पाटन में शाखा प्रबंधक के रूप में पदस्थ है एक समय मे दोनों रायपुर के विज्ञान महाविधालय में एक साथ अध्ययन किये है श्री साजिद ने बताया कि दोपहर में एक बजकर पच्चीस मिनट में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मोबाईल फोन के माध्य्म से ईद की बधाई दी इससे साथ साथ गिरीश देवांगन भी अपने सहपाठी को फोन के माध्यम से ईद की बधाई ।।
