- थाना प्रभारी, एसडीओपी व एसपी के खिलाफ कार्यवाही करने मान. उच्च न्यायालय में दायर करेंगे याचिका : भारती जांगड़े
पाटन। ग्राम रूही के सरपंच कुमारी भारती जांगड़े के द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का पाटन थाना में ग्राम के उपसरपंच हितेंद्र पटेल एवं गांव के ही एक युवक धर्मेंद्र पटेल के खिलाफ दो अलग अलग रिपोर्ट छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज कराया है। इतने गंभीर अपराध होने के बाद भी पुलिस ने अब तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है जबकि बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी गांव में ही घूमते रहते हैं। आज मंगलवार को जनपद पंचायत पाटन के सामने स्वामी आत्मानंद चौक पर पीड़िता रूही की सरपंच कुमारी भारती जांगड़े न्याय की मांग करते हुए सांकेतिक रूप से सड़क जाम कर न्याय की गुहार लगाई। भारती जांगड़े को समर्थन देने सतनामी समाज के लोग भी पहुंचे थे। इसके अलावा आप पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे । कुमारी भारती जांगड़े सहित सड़क जाम करने निकले लोगों ने बाबा गुरु घासीदास एवं बाबा साहेब आंबेडकर की चित्र को लेकर शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। सरपंच भारती जांगड़े ने बताया कि छेड़छाड़ का अपराध दर्ज होने के बाद भी अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है ।उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी गांव में घूमते रहते हैं। इससे अभी भी उन में भय व्याप्त है। वही कई बार ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग भी कर चुके हैं। वह थक हार के सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हुई है। सरपंच भारती जांगड़े ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में ही आरोपी खुले आम घूम रहे है, आरोपियों को गांव से बाहर जाने की सूचना भी पुलिस देती है उसके बाद उनके घर की तलाशी ली जाती है , 01 जून को पुनः जक्कजाम कर पुतला दहन करेंगे, थाना प्रभारी, एसडीओपी व एसपी के खिलाफ़ कार्यवाही करने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र बघेल ने भी पहले ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन के मुताबिक 15 मई तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आज 16 मई को सड़क जाम करने निकले थे। आत्मानंद चौक पर काफी हो हल्ला और नारेबाजी भी की गई। इसके बाद एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के द्वारा समझाइश दी जाने एवं आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के जाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र बघेल ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों को संरक्षण दे रही है, आज चक्काजाम करने के बाद पुलिस सिर्फ दिखावा करने आरोपियों के घर पहुंचे थे जबकि पाटन पुलिस द्वारा ही आरोपियों को गांव से बाहर चले जाने व मामला शांत होने के बाद वापस आ जाने की सूचना दी गई थी, श्री बघेल ने कहा कि माह के अंत तक आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है, गिरफ्तारी नही होने की स्थिति में 1 जून को इससे बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा व चक्काजाम के साथ साथ मुख्यमंत्री व गृहमन्त्री का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में सतनामी समाज के परिक्षेत्रीय संरक्षक गण राजेंद्र बघेल , कृष्णा हरिवंश के नेतृत्व में सामाजिक गण विष्णु चर्तुवेदी, मनोज बंजारे, दिनेश कोसरे, नेहरू टंडन, अमरजीत गायकवाड़ ,भीम रेजीमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी, जित्तू सोनवाणी, ज्ञानेश्वर कुर्रे, काजल बंजारे ,अश्वनी गेंद्रे गायत्रि जोशी, मालती देशलहरे ,चंद्रिका बघेल, रामा जोशी, प्रायुष बघेल, भार्गव देशलहरे, अरविंद साहु, लव कुश साहू ,डे कुमार ,मनोज यादव के साथ सैकड़ों के संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य समाज के लोग उपस्थित थे। एसडीओपी पाटन देवांस राठौड़ के माहांत तक आरोपी को पकड़े जाने की आसवासन पर आन्दोलन स्थगित की गई l
पुलिस वाले भी घर पहुंचे
मामले की गंभीरता एवं पीड़िता के द्वारा सड़क जाम किए जाने की बात कहने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आज ही पुलिस की एक टीम ग्राम रूही के लिए रवाना की गई। बताया जा रहा है कि रूही में जब आरोपियों के घर पहुंचे तो दोनो आरोपी नदारद मिले। वही ग्राम में अब यह चर्चा है कि दोनों आरोपी गांव में ही रहते हैं लेकिन आज उन्हें पता चल गया था ।इस कारण वे दोनो गायब हो गए थे।
