उतई। दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। प्राचार्य डॉ नीरजा रानी पाठक ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।समिति की अध्यक्ष जिला पंचायत सभापति श्रीमती योगिता चंद्राकर ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में मचान्दुर सरपंच दिलीप साहू, वासुदेव बघेल, तीर्थ कुमार चंद्राकर, बी.एन. चौधरी प्रो. ए.के.मिश्रा, सुभाष साव, डॉ. अम्बरीष त्रिपाठी, प्रो.एन.एस.एक्का, एन पी वर्मा सहित गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि भवन पूर्णता की ओर अग्रसर है। शासन की मंशा के अनुरूप अगला सत्र नवनिर्मित भवन में ही संचालित होने की समिति ने उम्मीद जताई। नये महाविद्यालय भवन में प्रस्थान के दौरान होने वाली आर्थिक चुनौतियों पर भी बैठक में चर्चा हुई। समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया कि विद्यार्थियों हेतु नए डेस्क-बेंच, कुर्सियाँ, पुस्तकों हेतु राशि एवं अन्य आवश्यक कार्यों हेतु आकस्मिक निधि की कमी से शासन को अवगत कराया जाय। समिति ने दानदाताओं के माध्यम से महाविद्यालय की आधारभूत सविधाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न
