पुंसवन संस्कार आध्यात्मिक टीकाकरण है- गायत्री

  • कोडिया की 8 गर्भवती महिलाओं का हुआ पुंसवन संस्कार
  • गर्भस्थ शिशु के समुचित विकास के लिए जरूरी है पुंसवन संस्कार- दीपक

उतई । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर गायत्री परिवार ट्रस्ट व शौर्य युवा संगठन आदर्श ग्राम कोडिया द्वारा आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गायत्री परिवार ट्रस्ट व शौर्य युवा संगठन आदर्श ग्राम कोडिया द्वारा गायत्री मन्दिर में साप्ताहिक यज्ञ किया जाता है इस यज्ञ के माध्यम से कर्मकांड के साथ विभिन्न संस्कार भी कराये जाते हैं। इसी क्रम में इस सप्ताह ग्राम की आठ गर्भवती महिलाओं का सामूहिक पुंसवन संस्कार कराया गया। साथ ही उन्हें गर्भस्थ शिशु को उचित वातावरण एवं संस्कार देने के लिए संकल्प भी दिलाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से दुर्गा निषाद, सुरेखा निषाद, पूर्णिमा साहू, हेमलता निषाद, मनीषा साहू, आमीन साहू, उमा मानिकपुरी, किरण यादव का पुसंवन संस्कार सम्पन्न कराया गया।
मां की पाठशाला प्रभारी गायत्री निषाद ने गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा पुंसवन संस्कार एक तरह का आध्यत्मिक टीकाकरण है जो आत्मा के मलिन संस्कारों से मुक्ति दिलाता है। प्राचीनकाल में हमारे ऋषि संस्कारों के माध्यम से भावी पीढ़ी को युग के अनुकूल बनाते थे। आज यह परम्परा फिर से तेज करनी होगी। इसमें धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ साथ डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ की बड़ी जिम्मेदारी है कि वे मेडिकल केयर के साथ पुंसवन संस्कार भी करवाए और महिलाओं को गर्भविज्ञान के बारे में समय समय पर जानकारी देते रहें।
गायत्री परिवार ट्रस्ट कोडिया के ट्रस्टी सदस्य दीपक यादव ने बताया पुसंवन संस्कार गर्भस्थ शिशु के समुचित विकास के लिए बहुत जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन तो सिर्फ गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य का ध्यान रखता लेकिन गर्भवती बहन जब अच्छा चिंतन, अच्छी भावनाओं का विकास और स्वाध्याय करती हैं तभी पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं सुंदर नई पीढ़ी को जन्म देती हैं। भक्त प्रह्लाद, शिवाजी, अभिमन्यु, लव कुश आदि जैसे
इसके अपने इतिहास में हजारो उदाहरण भरे पड़े हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार ट्रस्ट कोडिया मुख्य ट्रस्टी उमेश साहू, यज्ञाचार्य गोवर्धन दीपक, मां की पाठशाला प्रभारी गायत्री निषाद, शौर्य युवा संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज, सलाहकार जितेंद्र व दीपक यादव, ममता, आरती, लक्ष्मी, सिद्धि, डेविसा, जितेंद्र, परिधि, गुमिता साहू, वेदिका, सुरभि, डॉली सहित गायत्री परिवार एवं शौर्य युवा संगठन के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *