पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा में मातृ दिवस के दिन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर यंग इंडियंस के तत्वधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच अंजिता गोपेश साहू के द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर की शुरुआत की गई जिसमें नेत्र रोग के लिए एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर के द्वारा आंख का जांच किया गया जिसमें 73 लोगों को चश्मे का वितरण किया गया 29 लोगों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया, दंत रोग के लिए रुंगटा हॉस्पिटल की डॉक्टर द्वारा दांत का जांच किया गया एवं मरीजों को सलाह दी गई, चर्म रोग और स्त्री रोग के लिए महिला डॉक्टर के द्वारा महिलाओं की जांच किए गए, चर्म रोग से संबंधित बीमारियों के लिए दवाई एवं क्रीम का निशुल्क वितरण किया गया 20 बुजुर्गों को ग्राम पंचायत के द्वारा छड़ी का वितरण भी किया गया मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को बहुत ही अच्छा आयोजन कहां जिसमें उन्हें लोगों को दवाइयों के साथ-साथ अन्य जरूरत की सामग्री उन लोगों को मिल गए और उन लोगों को कहीं बाहर जाना नहीं पड़ा जिसमें यंग इंडियन रायपुर चैप्टर चेयर आलोक अग्रवाल, रायपुर चैप्टर सीईओ चेयर अनुजा, यंग इंडियन मेंबर आफताब, पंकज, अवनीत, सूर्यांश, स्वप्निल, कवित, उपसरपंच घनश्याम साहू, पंच तकेश ठाकुर, रुकमणी ठाकुर, टीकाराम देवागन, देवसर देवागन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमुना ठाकुर, हेमलता सोनवानी, अहिल्या साहू, इंदिरा साहू, सहायिका मंजू ठाकुर, मितानिन नोमन्त धर्मगुड़ी, अंजनी साहू, रोहिणी साहू, लता साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर इंतजा राज, थानेश्वर साहू, लकी श्रीवास, नोमेंद्र ठाकुर, अजय यादव, ओम प्रकाश वर्मा, मंदिर यादव आदि उपस्थित थे।
पतोरा में मातृ दिवस पर हुआ 200 से अधिक मातृ शक्ति का निशुल्क स्वास्थ्य जाँच
