कांग्रेस के गढ़ जालंधर में आप पार्टी ने सेंधमारी-लोकसभा में खाता खोला-आप पार्टी ने रायपुर में जश्न मनाया

रायपुर। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के गढ़ में सेंध मारकर आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी 58 हजार मतों से आगे चलकर विजयश्री हासिल करने की ओर अग्रसर है। टीवी चैनल में समाचार आने के बाद दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रायपुर राजधानी के पंचशील नगर में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि विगत 50 वर्षों से जालंधर कांग्रेस का गढ़ था। वहां भाजपा और कांग्रेस को पराजित कर आम आदमी पार्टी जीत की कगार पर है। पूरे पंजाब में भगवंत मान सिंह मुख्यमंत्री के नीतियों व केजरीवाल जी के सिद्धांतों पर मुहर लगा है। श्री झा ने कहा है कि भाजपा ने अपने पूर्व नेता के पुत्र को तथा कांग्रेस ने पूर्व नेता के पत्नी को मैदान में उतारा था।जालंधर की जनता ने दोनों राष्ट्रीय पार्टी के परिवारवाद को नकारते हुए आप पार्टी को गले लगाया हैं। रायपुर राजधानी में जश्न के दौरान प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, सचिव उत्तम जायसवाल, लोकसभा प्रभारी विजय गुरबक्क्षानी, सचिव पीएस पन्नू, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, अनुषा जोसेफ, गोपाल साहू, मुन्ना बिसेन, दुर्गा झा, डॉ प्रकाश ठाकुर, एमएस हैदरी, के एस नायडू, राज शर्मा, कलावती मार्को, नीरज चंद्राकर, वीरेंद्र पवार, सागर क्षीरसागर, गौरव सिंह, बी एम दुबे, हरमिंदर सिंह, नरेंद्र ठाकुर, धीरज ताम्रकार, संतोष कुशवाहा, राशिद अली, प्रद्युम्न शर्मा, संजू सिंह, संकल्प दुबे, शंकर सिंह, विकास दास मानिकपुरी, महेंद्र बिसेन, सहित डॉ संदीप पाठक के दिल्ली के स्टाफ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *