धर्म अथवा संप्रदाय की राजनीती अब भाजपा का सहारा नहीं बनेगी,,,भूपेंद्र कश्यप

पाटन। प्रधानमंत्री मोदी का अहम चकनाचूर हो गया है, आने वाले समय में कांग्रेस का तीन रंगा झंडा ही पुरे भारत देश में लहरायेगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम ने बता दिया कि धर्म अथवा संप्रदाय की राजनीती अब भाजपा का सहारा नहीं बनेगी, उक्त बाते नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने कही।
अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सम्बंधित लोग भगवान राम और हनुमानजी का सहारा लेकर धर्म एवं हिन्दू-मुस्लिम के सहारे सांप्रदायिक राजनीति करते हैं। जबकि भगवान राम हम सभी के आराध्य देव हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ऐतिहासिक विजय से हम सभी को नई ऊर्जा मिली है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भी यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *