जामगांव आर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित हाईस्कूल एवम हायरसेकंडरी स्कूल परीक्षा 2023 वार्षिक परिणाम में विद्यालय स्तर पर टाप फाइव प्रतिभाशाली विधार्थियो एवम उनके माता पिता का सम्मान सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर में शुक्रवार को डा हेडगेवार सदन में किया गया।मुख्यातिथि उवंसग्गहरम पार्श्व जैन तीर्थ नगपुरा के ट्रस्टी सशिम जामगांव आर विद्यालय के फाउंडर दानदाता पन्नालाल गोलछा थे।अध्यक्षता शिक्षा विद सी एल साहू ने किया।विशेष अतिथि समाजसेवी प्रेमलता सेठिया रायपुर ,भारती चोपड़ा डोंगरगढ़ हेमेंद्र चंद्राकर भंसूली सरपंच लक्ष्मी चंद्राकर योगेश ललिता सोनी व्यवस्थापक कामता प्रसाद साहू थे। 12 वी की प्रतिभा शाली छात्रा आयुषी सोनी पूजा साहू बृजबाला चंद्राकर सविता साहू गीतांजलि यादव ने मधुर आवाज में स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किए।छात्र टाकेशवर सहित छात्राओं ने मोमेंटो भेंट कर तिलक चंदन के साथ माता पिता अतिथियों का स्वागत किए।संस्कारित शिक्षा जीवन संवारता है होनहार बनाता है,,,, मुख्य अतिथि फाउंडर दानदाता पन्नालाल जैन ने कहा कि संस्कारित शिक्षा से माता पिता को आज्ञाकारी संतान और देश को होनहार नागरिक मिलता है।संस्कार से जीवन संवरता हैं।सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर जैसे छोटे से सेंटर से डाक्टर इंजीनियर सीए एमबीए सहित विविध छेत्रों में बच्चो ने सफलता का इतिहास रचने में कामयाब हुए हैं।यह विद्यालय इस एरिया के लिए वरदान साबित हुई। कम शुल्क में सुव्यवस्थाओ के साथ अच्छी शिक्षा 31 वर्षो यह विद्यालय दे रही है जो कंठ मुक्त सराहनीय है। जामगांव आर अंचल का गौरव है सरस्वती शिशु मंदिर ,,,,,,अतिथि शिक्षा विद सी एल साहू योगेश सोनी हेमेंद्र चंद्राकर व्यवस्थापक कामता प्रसाद साहू ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्कारित शिक्षा ने अंचल का गौरव बढ़ाया हैं हमारे परिवार के बच्चो ने इस विद्यालय से संस्कार को मजबूत किया।जिसका सुकून पूरा परिवार को मिल रहा है।माता पिता अपने बच्चों का भविष्य संवारने में समझदारी के साथ निर्णय लेवे ,संस्कारित शिक्षा को प्राथमिकता अवश्य दे।ये रहे टाप फाइव,,,,हुआ इनका और इनके माता पिता का सम्मान,,,12 वी टाप फाइव मे आशुषी सोनी 92 2प्रतिशतपूजा साहू 87 8 प्रतिशत बृजबाला चंद्राकर 86 4 सविता साहू 80 2 प्रतिशत गीतांजलि 77 6 प्रतिशत10 वी टाप फाइव प्रिंस साहू 85 66 प्रतिशत टाकेशर साहू 79 33 मेघराज चंद्राकर 70 5 प्रतिशत वैभव यदु 67 5 प्रतिशत कनक यदु 67 33 प्रतिशत प्राप्त कर माता पिता विद्यालय को गौरान्विंत किया।विद्यालय ने प्रतिभाशाली बच्चों और उनके माता पिता का सम्मान किया। स्वागत प्रबंधन प्रधानाचार्य भूमिका साहू ने किया।संचालन प्राचार्य पीएल बारले आभार प्रधानाचार्य पवन बंछोर ने किया
जामगांव आर सरस्वती शिशु मंदिर अंचल का गौरव संस्कारित शिक्षा से जीवन संवरता है,,,,
