गांव की बेटी ने रचा इतिहास बारहवी में टॉप टेन में 6 वें स्थान पर रही

खबर हेमंत तिवारी

छुरा /।एक बार फिर बेटियों ने हमेशा की तरह बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है । इसी बार एक सामान्य किसान की बेटी ने कक्षा 12वीं मे प्रवीण्य सुची में छटवां स्थान प्राप्त किया माध्यमिक शिक्षा मंडल बारहवीं के 2023 के बोर्ड परीक्षा में गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम खैरझीठी में रहने वाली ऋतु बंजारे ने 96.20% अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में छटवें स्थान प्राप्त की है।
बतादें कि छुरा नगर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कुल की छात्रा ऋतु बंजारे एक साधारण कृषक परिवार की बेटी है और गांव में निवासरत है फिर भी उन्होंने पढ़ाई में अच्छी मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त की है जिसके लिए उनको स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कुल के प्राचार्य प्रदीप मिश्रा एवं समस्त स्टाफ की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। तथा नगर सहित ग्राम एवम परिवार में खुशी का माहौल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *