56 दिनों से आंदोलित पंचायत सचिव काम पर लौटे,अब भी विश्वास भूपेश है तो भरोसा है

ग्रामीण व्यवस्था के सुचारू संचालन व आमजन को हो रही तकलीफों को देखते लिया कार्य पर वापसी का फैसला..महेंद्र साहु

दुर्ग। प्रदेश पँचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर दिनाँक 16 मार्च 2023 से पँचायत सचिव संघ जिला दुर्ग समस्त पँचायत सचिव अनिश्चित कालीन कामबंद कलमबंद हड़ताल पर दिनाँक 07/05/2023 तक रहे और समयावधि में राज्य सरकार द्वारा कोई सकारात्मक पहल नही किये जाने से पंचायत सचिव संघ प्रांतीय आह्वान पर दिनाँक 08/05/2023 को जिला स्तर पर आंदोलन करके रक्तदान करके शासन प्रशासन को अपनी मांग पर ध्यान आकृष्ट कराया व गांधीवादी तरीके से पद यात्रा निकालकर आंदोलन स्थल से कलेक्ट्रेट पहुचकर पुनः मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर दुर्ग को शासकीयकरण हेतु मांगपत्र सौपा गया जिसके बाद भी सकारात्मक पहल नही होने के कारण सभी पँचायत सचिव आक्रोशित है परन्तु ग्राम पंचायतो के आम नागरिकों के दुख दर्द एवं समस्याओ को ध्यान में रखते हुए व प्रांतीय निर्देश पर आंदोलनरत पँचायत सचिव चर्चा करके आमसहमति से कल दिनाँक 09/05/2023 को आंदोलन स्थगित करके अपने दायित्व/कर्तव्य पर वापस लौटकर ग्राम पंचायतों के कार्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *