शुभम गुप्ता,,की रिपोर्टिंग
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने डौण्डी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर अनेक विकास कार्यों की सौगात दी है। अपने दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्री भेड़िया ने डौंडी विकासखंड के ग्राम महामाया, कोपेडेरा, मरारटोला, कोरेटीपारा, लखमाटोला और कामता में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम महामाया में 02 लाख रुपये की लागत से रंगमंच, कोपेडेरा में 07 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य की दुकान, मरारटोला में 06 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, कोरेटीपारा में 06 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, लखमाटोला में 06 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन और कामता में 07 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य की दुकान के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भेड़िया ने कहा कि रंगमंच, उचित मूल्य की दुकान एवं सामुदायिक भवन निर्माण संबंधित ग्रामों के ग्रामीणों की बहुत पुरानी मांग थी। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। जिसके फलस्वरूप् इन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डौंडी बसंती दुग्गा, जिला पंचायत सदस्य करिश्मा सलामे, जनपद उपाध्यक्ष पुनीत सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

