सड़क हादसे में घायल छात्रा को संसदीय सचिव ने दो लाख का दिया चेक

देवरीबंगला / 1 अक्टूबर को सुरेगांव में हाइवा ने स्कूल से घर जा रही 11 वीं कक्षा की छात्रा मीनाक्षी साहू को अपने चपेट में ले लिया था। घायल छात्रा की बेहतर इलाज के लिए संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से दो लाख रुपए का चेक सौंपा गया। संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जरूरतमंद की मदद कर रही है। गांव, गरीब, किसान, युवा व महिलाओं को सरकार की प्रत्येक योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। सोमवार को संसदीय सचिव ने घायल छात्रा के पिता डामेश्वर साहू को चेक देकर छात्रा की जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। साहू समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जोन प्रभारी इंदरमन देशमुख सहित समाज के प्रमुख उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *