पाटन।प्रिज्म इंस्टीट्यूट महाकाखुर्द उतई पाटन में शनिवार को प्रतिभा खोज परीक्षा 2023 का आयोजित किया गया जिसमे आसपास के 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया , इस प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा का उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए अच्छे शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिभावान छात्रों की पहुच को सुनिश्चित करना था. बहुत से छात्र उच्च शिक्षा और तकनीकी की पढ़ाई तो करना चाहते है परंतु उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती या अन्य कारण से इससे वंचित रह जाते है! इसी उद्देश्य से प्रिज्म संस्थान ने इस प्रकार के परीक्षा का आयोजन किया! इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष रूप से स्कॉलरशिप देगा साथ ही मुफ्त कोचिंग इंग्लिश , कंप्युटर., रेल्वे. सहित अन्य सरकारी परिक्षाओं की तैयारी कराएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी सरकारी जॉब में लगे और उनका सपना साकार हो।
प्रिज्म इंस्टीट्यूट महकाखुर्द में प्रतिभा खोज परीक्षा 2023 का किया गया आयोजन
