भाजपा उतई मंडल कार्यालय उदघाटन 10 मई को

उतई।भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के कार्यालय का उदघाटन समारोह का आयोजन 10 मई को दोपहर 3 बजे उतई नगर पंचायत के मनोहर प्लाजा के सेकेंड प्लोर में कार्यालय बनाया जायेगा।जिला भाजपा मंत्री रोहित साहू ने बताया कार्यालय उदघाटन के मुख्य अतिथि सांसद, दुर्ग लोकसभा विजय बघेल होंगे।
अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष, दुर्ग जितेन्द्र वर्मा करेंगे।विशिष्ट अतिथि गौरीशंकर श्रीवास, विधानसभा प्रभारी,रमशीला साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री,जागेश्वर साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री,ललित चन्द्राकर, जिला भाजपा महामंत्री,सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा महामंत्री, रोहित साहू, जिला भाजपा मंत्री,माया बेलचंदन, जिला पंचा. सदस्य, प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व अध्यक्ष, जिला सह. बैंक उपस्थित रहेंगे। उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा और महामंत्री सोनू राजपूत ने आयोजन में उतई मंडल में निवासरत भाजपा एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल भाजपा कार्यसमिति, समस्त शक्ति केंद्रों के संयोजक, सहसंयोजक एवं प्रभारी, समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठ की मंडल कार्यसमिति, पार्षद, जिला पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सदस्य, जनपद पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सदस्य, सरपंच एवं पूर्व सरपंच, पंच, पूर्व एल्डरमैन सहित ज्येष्ठ, श्रेष्ठ, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *