लोक कलाकार छोटू ठाकुर पुरखा सम्मान से सम्मानित हुआ

उतई।ग्राम घुघसीडीह के लोक कलाकार व संगीतकार छोटू ठाकुर को पुरखा सम्मान से सम्मानित किया गया।छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माता निर्देशक मोहन सुंदरानी ने एक कार्यक्रम में उन्हे यह सम्मान प्रदान किया।उनको यह सम्मान उनके व उनके परिवार द्वारा लोककला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।सुंदरानी ने कहा की छोटू ठाकुर कला के प्रति समर्पित व्यक्ति है।कला उनको विरासत में मिली है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *