तूता धरनास्थल पर आंदोलनकारियों के आंदोलन का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया- मजदूरों को बासी नहीं भोजन की व्यवस्था हो- विजय झा

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेश के छले हुए मजदूर अनियमित कर्मचारी मई दिवस के अवसर पर नवा रायपुर धरना स्थल तूता में मध्यान्ह भोजन रसोईया कर्मचारी संघ, सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी, अनियमित, प्लेसमेंट, कलेक्टर दर तथा प्रेरक संघ के सदस्यों ने धरना देकर चुनावी घोषणा में किए गए वादे को पूरा करने हेतु धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही हाईवा वाहन चालक संघ के सदस्यों ने भी सुरक्षा की मांग के लिए धरना दिया। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव वह कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि तूता धरना स्थल पर मध्यान भोजन रसोईया कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष श्रीमती नीलू ओगरें, सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले, प्रेरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप द्विवेदी सहित विभिन्न संगठनों के अनियमित कर्मचारियों ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा कराने के लिए धरना दिया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गा झा, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, लोकसभा सचिव पी एस पन्नू युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा रायपुर अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, प्रदुमन शर्मा सहित अनेकों पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडीं के निर्देश पर आंदोलन का समर्थन कर धरना स्थल पहुंचा। श्री झा ने अपने जोशीले उद्बोधन में कहा कि ख्वाबों बासी जागो जेल, नियमितीकरण करावो भूपेश बघेल। उन्होंने भावुक होकर कहा कि प्रदेश के अनियमित कर्मचारी मजदूर मध्यान भोजन कर्मचारियों को बासी नहीं दो वक्त की रोटी की जरूरत है। उसे ठेका प्रथा प्लेसमेंट बंद करने का वादा निभाते हुए विभागों में रिक्त पदों पर नियमितीकरण किए जाने की मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *