*पाटन*पाटन ब्लॉक में पंचायत सचिव अपनी एकसूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण को लेकर आंदोलनरत है आंदोलन के 47 वे दिवस समर्थन प्रदान करने दुर्ग सांसद विजय बघेल पहुंचे, उन्होंने कहा कि सचिवों के आंदोलन से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं बाधित हुई है, जन्म मृत्यु विवाह प्रमाण पत्र, बच्चो के एडमिशन के लिए आय जाति प्रमाण पत्र नही बन रहे हैं, सरपंच कर्ज में डूब रहे हैं, पेयजल प्रकाश व्यवस्था ठप्प पड़ गई है विकास कार्य पूर्ण रूप से रुक गए हैं, इन सब चीजों का जिम्मेदार मुख्यमंत्रीजी है जिन्होंने इतने दिन होने पर भी आप लोगों से बात करना भी उचित नहीं समझा, उन्होंने कहा की सरकार बनाने के लिए बड़े बड़े वादें की है लेकिन उसे पूरा करने का दम नही रखते,अपने वादों से उन्होंने छत्तीसगढ़ की पूरी जनता को छला है, इस सरकार में मजदूर किसान बेरोजगार युवा और संविदा हो चाहे नियमित कर्मचारी सब छले गए हैं, भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र में कभी ऐसे वादे नही करती जिसे पूरा ना कर सके उन्होंने भाजपा सरकार आने पर सचिवों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। क्रमिक भूख हड़ताल पर आज कल्याणी बंजारे, मंजू साहू, चंचल ज्योति, रेशमा यादव, दुलेश्वरी देशमुख रहे। पंचायत सचिवों ने आज मजदूर दिवस के अवसर पर हड़ताल स्थल पर बोरे बासी खाया। इस अवसर पर आंदोलन को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लोकमणि चंद्राकर, लालेश्वर साहू ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर , चंद्रिका साहू, राजा पाठक, सुरेंद्र वर्मा, अखिलेश मिश्रा, विनय चंद्राकर, पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष दुर्ग महेंद्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष नरेश राजपूत, प्रदीप चंद्राकर, बिहारीलाल साहू, गिरधर वर्मा, विनोद साहू, नरेश पटेल, प्रवीण शर्मा, नरेश महतो, कामता पटेल, भूनेश्वर गजपाल, गुमान नायक सहित बड़ी संख्या में पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

