नगर पंचायत पाटन द्वारा बोरे-बासी तिहार का आयोजन

पाटन। नगर पंचायत पाटन द्वारा बोरे-बासी तिहार का आयोजन अटारी स्थित गौठान परिसर में किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने सभी नगर पंचायत कर्मियों का गमछा एवं श्रीफल से सम्मान किया। इसके पश्चात् सभी ने बोरे बासी के साथ आम आचार, प्याज़, मिर्च लहसुन चटनी के साथ आलू बरबट्टी सब्जी का आनंद लिया।इस तरह श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी तिहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, थाना प्रभारी राजकुमार लहरे, सेक्टर प्रभारी पुरुषोत्तम कश्यप,पार्षद कैलाश देवांगन, अर्पिता आभाष दुबे, अशोक ठाकुर, मनीष देवांगन, प्रेमलता सतीष देवांगन, लीलाधर वर्मा एल्डरमैन बिसौहा देवांगन, लोकेश नायक, युवा नेता सन्दीप कश्यप,सुनील सोनी, संतोष मालवीय उपयंत्री जयंत शर्मा, थानेश्वर वर्मा . सौरव बाजपेई, नरेन्द्र प्रताप सिंह ठाकुर, योगेश भोई सहित नगर पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *