अंजोरा स्कूल में बिदाई समारोह का हुआ आयोजन (सेवानिवृत होने पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया

) शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा(ख) दुर्ग में सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्य कल्याणी शर्मा व मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक मोहन लाल साव के लिये शाला परिवार की ओर से बिदाई समारोह का आयोजन किया । सर्वप्रथम सभी ने माता सरस्वती की प्रतिमा का पूजा अर्चना किया व्याख्याता सरस्वती श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया । इस अवसर पर शाला के प्रभारी प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी ने स्वागत उदबोधन प्रस्तुत करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना किया। वही प्राचार्य कल्याणी शर्मा ने अपने कार्यकाल के विषय में विस्तार से बताया और कहा कि आप सभी के सहयोग से कार्यकाल को यादगार बनाते हुए पूरा किया । व्याख्याता रेखा कटियार ने भी शाला में बिताये समय को याद करते हुए सबको धन्यवाद दिया । प्रधान पाठक मोहनलाल साव ने सेवानिवृत्त पर सम्मान के लिये धन्यवाद देते हुए हमेशा हाईस्कूल, माध्यमिक व प्राथमिक शाला मिलकर साथ काम करने की बात कहा। इस अवसर पर प्राचार्य कल्याणी शर्मा, प्रधान पाठक मोहन लाल साव सहित व्याख्याता रेखा कटियार को सेवा निवृत्त होने पर शाला परिवार की ओर से सफलता पूर्वक सेवाकाल पूर्ण करने के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है । कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण देवांगन “आस” व्याख्याता जीवविज्ञान ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता गण होरीलाल चतुर्वेदी, अनीस सुल्ताना खान, शिवनारायण देवांगन “आस”, शशिकला चन्द्राकर, ममता देवांगन, खुशबू जैमिनी, काकुली बोस, सरस्वती श्रीवास्तव, अंजुलता त्रिपाठी, उमा राठौड़, शारदा साहू, भिनेश्वरी साहू व्यायाम शिक्षक सुभाषिनी ऐलन, विज्ञान सहायक शिक्षक अभिलाषा साहू, मीना रावटे, कार्यालय सहायक कांती वर्मा, लक्ष्मीकांत सिन्हा, फगनी निषाद, स्वाती शर्मा, चमेली साहू सहित शाला परिवार के सभी सदस्य ने बिदाई देते हुए उज्जवल भविष्य व सुखमय जीवन की कामना किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *