मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को किया राशि अंतरण

***बेमेतरा जिले के 2625 पात्र हितग्राहियों को मिलेगी बेरोजगारी भत्ता की राशि*बेमेतरा(सुनील नामदेव)- मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल द्वारा शासकीय निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत राशि का वितरण किया गया। इस योजना के तहत प्रदेश में लगभग एक लाख 27 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, इसमें आज लगभग 67 हजार पात्र हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि खातों में हस्तांरित किया गया। मुख्यमंत्री ने जिलों के पात्र हितग्राहियों से चर्चा की और सभी हितग्राही को जल्द रोजगार प्राप्त हो ऐसी कामना की। कलेक्टोरेट बेमेतरा के एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम में कलेक्टर श्री पी एस एल्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना मांडवी, डिप्टी कलेक्टर भूपेंद्र जोशी, सीएमओ भूपेंद्र उपाध्याय, श्रम आधिकारी एनके साहू सहित पात्र हितग्राही भी उपस्थित थे। बेमेतरा जिले में अब तक 4704 बेरोजगार युवाओं ने पंजीयन किया है जिसमें से 2625 पात्र हितग्राहियों के बैंक खाते में राशि का अंतरण किया गया। इसमें प्रत्येक हितग्राही को उनके खाते में 2500 रुपए हतान्तरित किया गया। जिले के युवाओं में बेरोजगारी भत्ता के लिए काफी उत्साह देखेने को मिल रहा है। राशि हस्तांरण से ग्राम बैजलपुर के हितग्राही देवाराम साहू ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया और बताया कि मिली हुई राशि का उपयोग अपने भविष्य को बेहतर करने के लिए करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *