
रायपुर। आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित लगभग एक हजार पदाधिकारियों को पंजाब सरकार के राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉं संदीप पाठक के मुख्य अतिथि में शपथ ग्रहण कराया जाकर शपथ ग्रहण समारोह शहीद स्मारक सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी बुराड़ी के विधायक श्री संजीव झा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी ने की। श्री संदीप पाठक ने अपने संबोधन के पूर्व बस्तर के 11 शहीदों को 2 मिनट मौन धारण कराकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इनके परिजनों को एक 1 कऱोड़ रुपए सम्मान निधि तथा परिवार के एक आश्रित सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग करते हुए बस्तर में गरीब पिछड़े आदिवासियों को उनके अधिकार, निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, रोजगार की व्यवस्था कर समस्या का स्थाई हल निकालने की अपील की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की नीति का खुलासा करते हुए योजनाबद्ध तरीके से आम जनता को आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से की। उन्होंने ऐसे 20 पदाधिकारियों को नाम लेकर कत्ल फनी से सभागार में स्वागत कराया जिन्होने सर्वाधिक सदस्य बनाई है। उसमें 5 महिलाएं 15 पुरुष पदाधिकारी शामिल है। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव विजय कुमार झा ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
