केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया तरूणोत्सव

उतई ।केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार केवि सी आई एस एफ भिलाई के प्रभारी प्राचार्य आर.के यादव के मार्गदर्शन में कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों के लिए तरूणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया| प्रभारी प्राचार्य श्रीआर.के यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा दसवीं के उन छात्रों को तैयार करना है जो बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं और जो लगभग दो महीने के लिए औपचारिक शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया से पूरी तरह से अलग हो रहे हैं | यह कार्यक्रम छात्रों को सीखने की खाई को दूर करने के लिए तैयार करेगा और दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद स्ट्रीम करियर चुनने में उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगा |
कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रुणा चौधरी ने बताया कि यह कार्यक्रम 06से 26अप्रेल माह चलाया गया, जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को करियर मार्गदर्शन और परामर्श, कक्षा ग्यारहवीं में विषय चयन, एक्टिविटीज, पत्रकारिता, फिल्म निर्माण, खेल, व्यवसाय, कौशल विकास, भाषा कौशल सुधार । श्रीमती काजल द्विवेदी इंस्पेक्टर तृतीय संरक्षित वाहिनी सी आई एस एफ उतई ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स सर्विसेज में किस प्रकार अपना कैरियर बना सकते हैं, विशेष रूप से लड़कियाॅ॑ ।
ए.बी.सिंह कार्य अनुभव शिक्षक , बंबू आर्ट में दक्ष श्रीमती राजकुमारी नायक एवं श्रीमती दिव्या देशलहरे ने छात्रों के साथ मिलकर आर्ट- क्राफ्ट, विजुअल और परफार्मिंग आर्ट के अन्तर्गत बांस से अनेक कलात्मक वस्तुओं का निर्माण किया, तथा सी आई एस एफ इलेक्ट्रीशियन मुकेश कुमार नायक ने अपने क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाॅ॑ प्रदान किया। स्ट्रेस मैनेजमेंट, व्यक्तित्व विकास आदि के बारे में विषय श्विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन दिया गया| श्री एल. पी साहू संगीत शिक्षक ने बताया कि मानसिक तनाव को दूर करने एवं प्रसन्नचित्त रहने के लिए कला एवं संगीत जीवन के लिए आवश्यक है।कला, खेल एवं योग प्रशिक्षक द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया । इस कार्यक्रम से छात्रों को विषय विशेषज्ञों के ज्ञान और अनुभवों का लाभ प्राप्त हुआ है। |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *