समाज सेवा से जीवन सफर सुकून भरा होता है,,,,,,,छ.ग.रत्न हरख जैन

जामगांव आर ।भखारा राल जैन समाज के सदस्य हरख जैन पप्पू को उपासना फाउंडेशन दुर्ग ने सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रतिभाशाली सेवाओ को गौर करते हुए छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किए।आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में,समाज सेवा के कार्य करने वाले 27 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रत्ना नामदेव एल्डरमैन दुर्ग नगर निगम,प्रीती अजय बेहेरा, सदस्य महिला आयोग,जितेंद्र हसवानी आदि अतिथिगण सहित सुबीर सेन चेयर पर्सन उपासना फाऊंडेशन एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।भखारा राल जैन समाज में हर्ष की लहर,,,,छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से हरख जैन को नवाजे जाने पर जैन श्री संघ जामगांव आर बटरेल बेलहरी सूरपा ओद्रागहन निपानी रानीतराई गुजरा पंदर सेमरा भखारा देवरी जामगाव जी खोपरा कुरूद आदि सदस्यो ने कहा कि हरख जैन को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित करना भखारा राल जैन समाज के लिए गर्व का विषय है,सदस्यो ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त किए। सम्मान, प्रोत्साहित कर सशक्त जिम्मेदारी सौपती है ,,,,,छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित हरख जैन ने कहा कि सम्मान प्रोत्साहन के साथ जिम्मेदारी में उत्तरोत्तर बढ़ते क्रम में खरा उतरने सशक्त जिम्मेदारी भी सौपती है। उन्होंने कहा सम्मान का मान रखने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।समाज सेवा की गति और तेज होगी क्योंकि यह कार्य तो दिल को खुस करने में मददगार साबित होती है,समाज सेवा से जीवन सफर सुकून भरा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *