30 अप्रैल को “देवांगन नाईट” का भव्य आयोजन परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में

  • नृत्य, गायन, वादन सहित चित्र कला, निबंध लेखन, रंगोली, मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा

भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के तत्वावधान में 30 अप्रैल को “देवांगन नाईट” का भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देवांगन समाज की प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित और सम्मानित करना है। उक्त जानकारी देते हुए देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने बताया कि इसके तहत अनेक आकर्षक कार्यक्रम एवं विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सांस्कृतिक विभाग द्वारा नृत्य प्रतियोगिता-एकल, युगल एवं समूह वर्ग में, गायन प्रतियोगिता- एकल, युगल एवं समूह वर्ग में, वादन प्रस्तुति- कोई भी वाद्ययंत्र का वादन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा कला विभाग द्वारा विद्यार्थियों हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, बालिका एवं महिलाओं हेतु रंगोली व मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सभी वर्गों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के सभी पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं समस्त विभागों के प्रभारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। मुख्य मंचीय कार्यक्रम 30 अप्रैल को संध्या 6 बजे से आरंभ होगा। समारोह में देवांगन समाज के वरिष्ठ संरक्षक मुरलीधर देवांगन, डॉ. जी.एल. देवांगन, डॉ. सूर्यमंगल देवांगन, डॉ. लता देवांगन, डॉ गोपाल देवांगन, डॉ मनीष देवांगन, डॉ नीलकंठ देवांगन, रामानंद देवांगन, प्रेमचंद देवांगन, कमलेश देवांगन, विष्णु लाल देवांगन, प्रभा देवांगन सहित समाज के सभी सलाहकारों एवं मार्गदर्शकों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

देवांगन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती उषा देवांगन, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंदू सर, सांस्कृतिक प्रभारी रामगोपाल देवांगन एवं कला प्रभारी हरीश देवांगन ने समाज के सभी वर्ग के लोगों से देवांगन नाईट के कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *