सड़क में तीन दिन पहले लगाया संकेतक बोर्ड गिरा,बाल-बाल बचे बुजुर्ग दम्पत्ति


पाटन। पाटन अभनपुर मुख्य मार्ग से खम्हरिया,डंगनिया, भनसूली, केसरा सड़क मार्ग का निर्माण कुछ समय पहले किया गया है। सड़क मार्ग के प्रारम्भ मे खम्हरिया मोड़ के पास मार्ग की जानकारी के लिए संकेतक बोर्ड तीन दिन पहले ही लगाया गया था।

निर्माण कार्य मे बरती गई लापरवाही एवं भ्रष्टाचार का बड़ा नमूना सामने आया है बीती रात को पानी गिरने एवं हवा चलने से उक्त भारी संकेतक बोर्ड गिर गया। बोर्ड गिरने से सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति बाल-बाल बचे। यदि बोर्ड झोपडी मे गिर जाता तो एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से रोका नही जा सकता था।

संकेतक बोर्ड लगाने में इस कदर लापरवाही बरती गई है कि उसे लगाने के लिये तैयार की गई बेस का गड्ढा तक को नही भरा गया है। सड़क के बीचों बीच बोर्ड के गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *