प्रशासन द्वारा एकलव्य परीक्षा मे नन्हे बच्चों की अन्देखी,पालकों में रोष

खबर हेमंत तिवारी

छुरा।आदिवासी विकास खंडों में विशेष रुप से आदिवासी बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित एकलव्य विद्यालयो में कक्षा छटवी में प्रवेश हेतु पांचवी अध्ययनरत बच्चों की परीक्षा जिला मुख्यालय में परीक्षा केंद्र बनाकर ली गई नौनिहाल बच्चों के लिए यह परीक्षा प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ थी किंतु दूरदराज देवभोग,मैनपुर,छुरा फिंगेश्वर से आने वाले 800 से अधिक परीक्षार्थियों के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा| जिला मुख्यालयकि दूरी को देखते हुए पालको में अत्यधिक रोष देखा गया छोटे बच्चों को इतनी दूरी तय कराकर परीक्षा दिलाना प्रशासन द्वारा प्रताड़ना से कम नहीं है ,मैनपुर ,छुरा ,फिंगेश्वर देवभोग ब्लॉक मुख्यालयो में परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता था जिससे यात्रा समय की बचत होती तथा आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी पालकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता दूरी के कारण कई होनहार बच्चे परीक्षा में नहीं बैठ पाते| एक और नवोदय की परीक्षा ब्लॉक मुख्यालय में 29 अप्रैल को संचालित हो रहा है तो एकलव्य विद्यालय की परीक्षा को संचालित क्यों नहीं किया जा सकता समाजसेवी शीतल ध्रुव,पुनितराम ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता ने एकलव्य विद्यालय के संचालन करता आयुक्त रायपुर को इस संबंध में विचार करने की अपील किया ताकि अधिक अधिक से अधिक बच्चे परीक्षा में शामिल हो सके और सरकार की योजना का लाभ प्राप्त कर सके कुछ दिनों बाद 30 अप्रैल को प्रयास विद्यालय का भी परीक्षा होने वाला है इसका भी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय बना दिया गया है जबकि ब्लॉक मुख्यालय में परीक्षा की सभी सुविधाएं उपलब्ध है व्यापम के विभिन्न परीक्षाएं जब ब्लॉक मुख्यालय में की जा सकती है तो एकलव्य विद्यालय प्रयास विद्यालय का क्यों नहीं यह स्थानीय प्रशासन को विचार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *