ब्राह्मण समाज का शोभा यात्रा संपन्न

रायपुर, भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर प्रदेश के समस्त ब्राह्मण संगठनों ने एक साथ मिलकर भव्य शोभायात्रा निकाली। बुढ़ापारा स्थित धरना स्थल मे प्रदेश से विप्र जन शाम 4:00 बजे से एकत्र होना शुरू हो गए थे । अतिथि के रुप में उपस्थित पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ,सभापति प्रमोद दुबे ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया । मंच में भगवान परशुराम के भेष में सुसज्जित तीन परशुराम आसीन थे। धीरे-धीरे प्रदेश भर से विप्र जनों की भीड़ बढ़ती गई। समस्त आगंतुकों का ससम्मान नाम लेकर मंच संचालन करता अमिताभ दुबे द्वारा भगवान परशुराम की तस्वीर पर पूजा अर्चना के लिए आमंत्रित किया जा रहा था। उपस्थित समाज प्रमुखों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया । मंच से जेपी ग्रुप का भजन व देशभक्ति आर्केस्ट्रा गूंज रहा था । विप्र जन शांतिपूर्ण भजन का आनंद ले रहे थे । अतिथि गणों द्वारा धर्म ध्वज लहरा कर शोभायात्रा प्रारंभ किया गया । कतार बद्ध होकर महिलाएं व वरिष्ठ जन चल रहे थे। युवा वर्ग धुमाल की धुन पर डांस कर रहे थे । रथ पर परशुराम सवार थे। प्रदेश के पारंपरिक कर्मा, डंडा तथा राउत नाचा के मनमोहक नृत्य से शोभा यात्रा शोभायमान हो रहा था । शोभायात्रा धरना स्थल से कोतवाली ,मालवीय रोड ,जयस्तंभ, शारदा चौक ,तत्यापारा, कंकालीपारा, आजाद चौक होते हुए वापस धरना स्थल पहुंचे । जहां भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। इस विराट शोभायात्रा मैं अनुशासन से नगरवासी भी हर्षित थे। यात्रा में समाज प्रमुख के रूप में ललित मिश्रा, अरुण शुक्ला, सुरेश शुक्ला, विनय तिवारी, दिनेश शुक्ला, अमृतलाल बिल्थरे, नीलकंठ त्रिपाठी ,लक्ष्मण सतपथी, प्रहलाद मिश्रा, किशन बाजारी ,अरविंद ओझा, भारती अवतार शर्मा, मुन्ना मिश्रा, अक्षय दीवान ,सोनू तिवारी , मुक्ति नाथ पांडे, दशरथ लाल शुक्ला ,बीरेंद्र शुक्ला, सुनीता चन्सोरिया, रंजन अग्निहोत्री, ,प्रमोद शुक्ला, कीर्ति भूषण पांडे ,लव कुश पांडे, योगेश तिवारी हितेश दीवान ,जगदीश तिवारी ,रविंद्र शास्त्री अपने समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों सहित उपस्थित थे। संचालन सांस्कृतिक मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *