देवरीबंगला / विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा पदाधिकारियों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी दी गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने डौंडीलोहारा क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री तथा प्रदेश सचिव छबीला सिन्हा को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष नेताम ने कहा कि अपने कार्य क्षेत्र के विधानसभा में जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं। केंद्र सरकार की विफलताए, लोकतंत्र की हत्या, कमरतोड़ महंगाई, युवा, महिलाएं, किसान, छोटे व्यापारी के साथ अन्याय की जानकारी मतदाताओं को बताएं।
छबीला को मिली अंतागढ़ विस की जवाबदारी
