रायपुर। वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार विप्र समाज को एकता के सूत्र में बांधे रखने वाले विष्णु के षष्ठम अवतार आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी एवं सम्मानित अतिथियों सानिध्यता में 1100 दीपों से महाआरती, भजन एवं भोजन प्रसादी का आयोजन 29 अप्रेल, 2023 दिन शनिवार को शाम 4 बजे से अम्बा मंदिर, सत्ती बाजार, रायपुर में आयोजित है। सुबह 9 से 12 बजे तकस्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया है। समाज के प्रमुखों ने इस भव्य आयोजन में सपरिवार व ईष्ट मित्रों सहित आमंत्रित हैं करते हुए कहा है कि अपनी उपस्थिति प्रदान कर विप्र एकता को मजबूत करें ।
वर्ल्ड ब्राम्हण समाज द्वारा 29 अप्रैल को 1100 दीपों से होगी महाआरती
