उतई ।नगर में 42 वर्षो प्राचीन परंपरा को निर्वहन करते हुए अक्ती त्यौहार को धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा पुतरी पुतरा का विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।।नगर के बंजारी मंदिर से अक्ती जवारा नर्तकी के माध्यम से नाचते हुए प्रज्वलित किए गए जवारा को नगर के जय बंजारी जस सेवा समिति के सेवको के द्वारा निकाला गया।नगर के जस सेवा के सेवको द्वारा सेवागीत गाते हुए अक्ती जवारा को नगर भ्रमण करते हुए नगर के प्रमुख चौक में नर्तकियों का विशेष अभिनय को दिखाया गया। नगर भ्रमण के बाद नगर के शीतला तालाब में विसर्जित किया गया।इसके बाद रात्रि में बाजे गाजे के साथ बारात स्वागत पश्चात पुतरी पुतरा का विवाह भी कराया गया।जिसमे नगरवासियों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,खासकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। तरह तरह से सामग्री को भेट स्वरूप प्रदान किए गए।अक्ती जवारा(खेल जवारा) ऐतिहासिक होने की वजह से खेल जवारा को देखने के लिए उतई नगर में मेहमान बड़ी संख्या में आए हुए थे । इसके अलावा आसपास के ग्रामीण भी कार्यक्रम को देखने के लिए आए। विदित हो की इस दिन खासकर बंजारी पारा के लोग इस अक्षय तृतीया विवाह कार्यक्रम में शामिल नहीं होते।कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद तोषण साहू खुबीराम साहू संतोष ढीमर भूषण यादव उमाशंकर कोसरिया जनक साहू धनी राम साहू रिखी सपहा संतोष बंभोले हीरालाल सपहा सुरेंद्र वर्मा पार्षद सुरता सिंह प्रकाश साहू सहित अन्य लोगो का विशेष सहयोग रहा।
उतई नगर में प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए धूमधाम से मनाया अक्ति पर्व
