दुर्ग जिले की प्रथम महिला अग्निवीर हिषा का पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू व पूर्व विधायक डा. दयाराम साहू ने किया अभिनंदन

उतई ।भारतीय सेना में छत्तीसगढ़ से प्रथम अग्निवीर हिषा बघेल के ग्राम बोरीगारका निवास मे पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू व पूर्व विधायक डा दयाराम साहू ने पहुंचकर अभिनंदन किया और हर्ष व्यक्त करते हुए पूरे परिवार को सम्मानित किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने कहा कि दुर्ग जिले के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की बेटी हिषा बघेल छत्तीसगढ़ की प्रथम अग्निवीर बनी है। हिषा की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ की समस्त बेटियां गौरवान्वित हुई है। अग्निवीर भर्ती की चुनौतियों का सामना हिषा बघेल जैसी ग्रामीण परिवेश की बेटी ने कठिन परिश्रम से किया और पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए मिशाल और प्रेरणा बन गई। हम इस बेटी का और इस बेटी के परिवारजनों का अभिनंदन करते है वंदन करते है ।

पूर्व विधायक डा दयाराम साहू ने बेटी हिषा को बधाई देते हुए अग्निवीर योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुछ राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं ने अग्निवीर योजना की लगातार आलोचना की लेकिन हिषा बघेल के रूप में ग्रामीण परिवेश की बेटी जब अग्निवीर बनकर सामने आई है तो युवाओं के राष्ट्र सेवा में जाने के लिए बनी इस योजना का महत्व आम जनों के सामने परिलक्षित हो रहा है। अग्निपथ योजना युवाओं के लिए वरदान है, जिसमें युवाओं को 4 साल के लिए सेना (नौसेना, थल सेना और वायुसेना) में सेवा देने का अवसर मिलेगा। 4 साल बाद चयनित हुए जवानों में से 25 प्रतिशत को परमानेंट कर दिया जाएगा। अग्निवीर बनकर रिटायर होते हैं तो उनके पास 12 लाख रूपए की पूंजी होगी। जिससे वे अपना कोई रोजगार खोल सकते हैं और आगे उन्हें आसानी से लोन भी मिलेगा। सोचिए कितने युवाओं की 21-23 की उम्र में 12 लाख की पूंजी होती है? अग्निवीरों को सेवानिवृत्ति के बाद ‘अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट’ भी मिलेगा जिससे उन्हें भविष्य में दूसरी नौकरी में चुने जाने में प्राथमिकता मिलेगी।रिटायर हुए अग्निवीरों के पास अनुशासन, प्रशिक्षण, गतिशीलता और कुशलता होगी जिसका अन्य युवाओं में उस उम्र में अभाव होता है। ऐसे में अग्निवीरों का कम उम्र में ही चरित्र निर्माण होगा। केंद्र की मोदी सरकार ने दूरगामी सोच रखते हुए अग्निवीर योजना को लाया है।
अग्निवीर हिषा बघेल के घर पहुंचकर अभिनंदन करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू पूर्व विधायक डा दयाराम साहू सहित भाजपा नेता पूर्व जनपद सदस्य शत्रुहन साहू , खोमेश्वरी साहू सरपंच, राजेश साहू सहित कार्यकर्ता शामिल थे।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *