नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल ने दिया अक्षय ज्ञान का भंडार,,नवोदय हेतु 65 और प्रयास परीक्षा के लिए 52 बच्चो ने दिलाई प्री टेस्ट

खबर हेमंत तिवारी ,,,,,,,,,,,,,,,,छुरा :- वर्तमान युग प्रतियोगी परीक्षाओं का है। नई और ऊंची तालीम लेनी हो या रोजगार प्राप्ति की चाह हो तो प्रतियोगी परीक्षाओं के दौर से गुजरना होता है। बाल प्रतिभाओं को प्रतियोगी परीक्षा हेतु सक्षम बनाने के उद्देश्य से नगर के उदीयमान निजी विद्यालय नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल द्वारा नवोदय और प्रयास आवासीय विद्यालय का प्री टेस्ट परीक्षाओं की लंबी श्रृंखला आयोजित की गई। यह परीक्षा चार चरणों में संपन्न हुई। परीक्षा में मूल रूप से ओएमआर शीट को शुद्धता, सटीकता एवं सफाई से अंकित करना सिखाया गया। टाइम मैनेजमेंट के महत्वपूर्ण गुर प्रदान किया गया। परीक्षा हाल में कैसे तनाव पर नियंत्रण रखकर प्रश्नों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें उन पर टिप्स दिया गया। कम समय में परीक्षा की पूरी तैयारी को मूर्त रूप देने पर फोकस किया गया। प्री टेस्ट परीक्षा के प्रति पालकों एवं बच्चों में विशेष रूचि देखने को मिला। लगातार पेपर दिलाने से बच्चों के मन से प्रतियोगी परीक्षा के प्रति डर, झिझक दूर हुआ। बच्चे परिष्कृत ज्ञान से लबरेज दिखे। सिलेबस के अनुसार पेपर दिलाने से परीक्षा में विशेष सहयोग देखने को मिलेगा। ओएमआर शीट को गोला करना, अंकीय त्रुटि को सुधार करना, वैकल्पिक प्रश्नों पर पकड़ स्थापित करना, अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी के व्याकरणगत समस्याओं का समाधान, गणित के प्रश्नों को हल करने के सिंपल ट्रिक, विज्ञान के रासायनिक समीकरण, अणुसूत्र, सामाजिक विज्ञान के पर्वत पठार श्रृंखला के लिए सरलतम तरीके बताया गया। विद्यालय संचालक एवं परीक्षा नियंत्रक ललित साहू ने कहा कि नवोदय, प्रयास जैसे स्थापित विद्यालयों के लिए बच्चों की बुनियादी अवधारणाओं को स्पष्ट करने के उद्देश्य से टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह प्री टेस्ट परीक्षा बच्चों के सुनहरे भविष्य गढ़ने में मील का पत्थर साबित होगा। परीक्षा के प्रति बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। गरियाबंद जिले के दूरदराज से आए परीक्षार्थियों के अलावा दुसरे जिले के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नवोदय टेस्ट में 65 व प्रयास परीक्षा हेतु 52 बच्चों ने परीक्षा दिलाया। यह परीक्षा दोनों माध्यमों में आयोजित की गई थी। प्री टेस्ट परीक्षा के सफल क्रियान्वयन में प्राचार्य एवं आयोजक संतोष निषाद, शिक्षक कृष्णेश यदु, शारदा सिन्हा, अर्चना साहू, जया यादव, तरूण बंजारे, देवबती निषाद, भवानी ठाकुर, शुभ्रा बेनर्जी, लुचना सोनवानी ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। नवाचारी शिक्षिका मीना यादव, मोहन लाल कंवर, चेतन ठाकुर, गोरेलाल जानसन, कमलेश साहू, कोमल ध्रुव, पुखराज ठाकुर, मनहरण पटेल, सुनील राजपूत सहित सभी पालकों ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *