23 अप्रैल को निकलेगी परशुराम की भव्य शोभायात्रा

रायपुर, 23 अप्रैल ,सायं 5:00 बजे प्रदेश में कार्यरत समस्त ब्राह्मण संगठनों ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा आयोजित किया है । यात्रा धरना स्थल से निकलकर सप्रे स्कूल होते हुए कोतवाली, मालवीय रोड, शारदा चौक, तात्या पारा ,कंकाली तालाब, होते हुए वापस धरना स्थल मैं समापन होगा। रवानगी से पूर्व जेपी ग्रुप का भजन व देशभक्ति आर्केस्ट्रा आयोजित होगा। कार्यक्रम में समस्त ब्राहमण समाज के प्रमुख समाज के जनप्रतिनिधि महिला पुरुष व युवा वर्ग रहेंगे डंडा नाच , करमा नाच ,धुमाल के साथ रथ में सवार भगवान परशुराम की झांकी विशेष आकर्षण होगा। आयोजन समिति के ललित मिश्रा, अरुण शुक्ला ,सुरेश शुक्ला ,विनय तिवारी, दिनेश शुक्ला ,अमृतलाल बिलथरे, नीलकंठ त्रिपाठी, लक्ष्मण सतपथी, प्रहलाद मिश्रा ,अरविंद ओझा, सुनीता चन्सोरिया, वीरेंद्र शुक्ला, किशन बाजारी ,गोवरधन शर्मा, चरण शर्मा ,दीपक शर्मा ,कीर्ति भूषण पांडे ,वीरेंद्र शुक्ला योगेश तिवारी रविंद्र शास्त्री जगदीश तिवारी सहित सभी समाज प्रमुख अपने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित रहेंगे। समस्त समाज प्रमुखों ने पूरे विप्र समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति प्रदान करें। शोभा यात्रा के समापन धरना स्थल में ही होगा ,जहां भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है ललित मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *