भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक 19 को पाटन में

पाटन।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला के आदेशानुसार संगठन की मजबूती हेतु विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है,उक्त बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा स्तरीय बैठक प्रभारी भरत वर्मा , दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल,जिला भाजपा दुर्ग के प्रभारी राजीव अग्रवाल , जिला भाजपा दुर्ग के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा , पाटन विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने , पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक दयाराम साहू , विधानसभा के संयोजक देवेन्द चंदेल , सह संयोजक रोहित साहू , महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत दुर्ग सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।
बैठक रेस्ट हाउस पाटन में
19 अप्रैल बुधवार को दोपहर समय–12.30 बजे रखी गई है जिसमे पाटन विधान सभा के चारो मंडल के भारतीय जनता पार्टी पाटन विधानसभा क्षेत्र में निवासरत राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला के पदाधिकारीगण, पाटन विधानसभा कोर ग्रुप के सदस्यगण, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, मण्डल पदाधिकारीगण, मण्डल मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं महामंत्रीगन व वरिष्ठ नेतागण की उपस्थिति अनिवार्य किया गया है ।
लालेश्वर साहू,अध्यक्ष दक्षिण मंडल,लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर पाटन
खेमलाल साहू,अध्यक्ष मध्य पाटन राजू निषाद अध्यक्ष कुम्हारी मंडल ने सभी भाजपा कार्यकर्ता ,पदाधिकारियों , प्रभारियों को उपस्थिति अनिवार्य रहने अपील किए है। उक्त जानकारी जिला भाजपा से पाटन विधानसभा के मीडिया प्रभारी धनराज साहू ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *