बेमेतरा जिला के ग्राम सलधा में आयोजित पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  • प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए लिया जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से लिया आशीर्वाद

बेमेतरा(सुनील नामदेव)-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला अन्तर्गत ग्राम सलधा में आयोजित पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से भेंटकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला युगल किशोर उर्वशा एवं अधिकारी/कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीणजन उपस्थित थे।एशिया का बनेगा सबसे बड़ा शिव मंदिर, सवा लाख शिवलिंग की होगी प्रतिष्ठा. बता दें कि ग्राम सलधा में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का शिव महापुराण कथा किया जा रहा है। ग्राम सलधा बेमेतरा से 17 किलोमीटर की दूरी पर शिवनाथ नदी के किनारे स्थित है, जहां पर सपाद लक्षेश्वर धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, इस भव्य मंदिर में सवा लाख शिवलिंग की प्रतिष्ठा की जाएगी। यह मंदिर एशिया का सबसे बड़ा शिव मंदिर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *