(शिकसा नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का रंगारंग हुआ शुभारम्भ) शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बच्चों के नृत्य प्रतिभा को निखारने के लिये निःशुल्क 10 दिवसीय “नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने संयोजन में किया गया है जिसका शुभारम्भ रंगारंग प्रस्तुति के साथ शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम के अतिथि मुख्य अतिथि संगीता साहू सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा (ख) दुर्ग, अध्यक्षता डाॅ.अंकुश देवांगन प्रख्यात सदस्य ललित कला अकादमी नई दिल्ली विशेष अतिथि के रूप में माखन साहू सांसद प्रतिनिधि, मोहन लाल साव प्रधान पाठक अंजोरा “ख”, गोपाल ध्रुव मीडिया प्रभारी शिकसा, मनोज कुमार गुप्ता दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी शिकसा, ममता व भुवनेश्वरी शिक्षिका बालाजी स्कूल उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर किया गया वही उषा भट्ट संयुक्त सचिव शिकसा द्वारा सरस्वती वंदना व बिन्दा, महेश्वरी,आंचल व तेजेश्वरी यादव द्वारा राजगीत की प्रस्तुति किया गया । सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने नृत्य प्रशिक्षण के विषय में विस्तार से बताया सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा प्रथम दिवस ही 100 से अधिक बच्चों ने अपनी सहभागिता दिया। जिलाध्यक्ष होरीलाल चतुर्वेदी ने अपने उदबोधन में सभी को प्रेरित करते हेतु अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही। विशेष अतिथि माखन साहू व मोहन लाल साव, उषा भट्ट व गोपाल धुव, मनोज कुमार गुप्ता ने अपने उदबोधन में शिकसा के कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए बधाई दिया। मुख्य अतिथि संगीता साहू सरपंच ने शिकसा के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण का सराहनीय बताते हुए कला व संस्कृति के संर्वधन के लिये शिकसा के पूरे टीम को बधाई दिया । कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अंकुश देवांगन ने अपने उदबोधन में कहा कि शिकसा नित नये कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा जो छुपे हुए प्रतिभा को निखार रहा है जो कम समय में भी अपनी अच्छी पहचान बना चुके हैं । प्रशिक्षक करण कुमार साहू नृत्य निर्देशन मोर भंवरा डांस ग्रुप अंजोरा,डाली देशमुख कक्षा 12वीं अंजोरा (ख) दुर्ग ने शो डांस कर कार्यक्रम को रंगीन बनाया। प्रशिक्षक करण साहू व डाली देशमुख ने बताया कि यह प्रशिक्षण 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रात: 09:00 से 11:00 बजे तक रहेगा और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 28अप्रैल को किया गया है। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने किया इस अवसर पर बिन्दा यादव, बबनी यादव,देविका साहू,ऐश्वर्या यादव,माहेश्वरी यादव, आंचल यादव,तेजेश्वरी यादव,भूमिका सिंह,कशिश डहरे, ममता यादव,गीतांजलि गोस्वामी,डिम्पल विश्वकर्मा,कुनाल देशमुख,अजय साहू,कुनाल यादव,अजय साहू,कुनाल यादव,किशन कुमार,तेजराम यादव, भूमिका साहू, झरना देशमुख, तमन्ना निषाद, बरखा यादव,भावना साहू, पूनम, प्रियंका निषाद, मधु यादव, डिम्पल यादव,मुस्कान साहू,ज्योति साहू,घमिता साहू, मोनिका कौशिक, सुमन निषाद,स्नेहां सिंह, भूमिका निषाद, रत्ना ठाकुर, डिम्पल साहू, टिकेश्वरी देशमुख, गायत्री साहू, अमृता यादव,नेहा यादव,धरनी साहू, रविना यादव, अनुराधा जोशी, मीरा चौहान, चंचल साहू,पायल यादव सहित कई बच्चों ने अपनी सहभागिता दिया।
शिकसा प्रतिभा निखारने के लिये सराहनीय मंच : संगीता साहू
