बेमेतरा जिले के शिवनाथ नदी के मऊ घाट से अवैध रेती उत्खनन करने वाले लोगो के ऊपर एसडीएम सुरूचि सिंह की बड़ी कार्यवाही

**बेमेतरा(सुनील नामदेव)- बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मऊ घाट में कुछ दिनो से अवैध रेती उत्खनन किया जा रहा था जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा लगातार की जा रही थी आज बेमेतरा एसडीएम सुरूचि सिंह आईएएस राजस्व अमला एवं खनिज विभाग के द्वारा ग्राम मऊ पंहुच कर रेत माफियाओ के 02 नग जेसीबी 04 नग ट्रैक्टर जो मौके पर रेत परिवहन कर रहा था,की जब्ती की कार्यवाही की गई,नदी के पास लगभग 620 ट्रैक्टर रेत डंप कर रखा गया उसकी भी जब्ती बनायी गई,इससे अंदाजा लगा जा सकता की माफिया गिरी करने वाले लोगो के हौंसले इतने बुलंद हैं कि प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए धड़ल्ले से अवैध कार्यो को पूरी ताकत से अंजाम दे रहे हैं,गलत कामो को सह नहीं देने के कारण बेमेतरा एसडीएम सुरूचि सिंह के नाम से कुछ माफियाओ के पेट दर्द हो रहा हैं उन्हे हटाने के लिये पूरी ताकत लगा चूके हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *