भाजपा चला रही गांव-गांव घर-घर चलो अभियान,,

*गुंडरदेही,,,,*प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर जिला भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर गुंडरदेही मंडल अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा गांव गांव चलो घर-घर अभियान चलो अभियान चलाया जा रहा। इसी अभियान के अंतर्गत आम मतदाताओं के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र नीत भाजपा की सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की वादाखिलाफी असफलताओं को जनता के बीच रख रहे है। आज इस अभियान की शुरुआत ग्राम माहुद से की गई । ग्राम माहूद में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल गुंडरदेही के मंत्री मुरलीधर साहू ने कहा कि शराबबंदी का वादा कर राज्य में सत्ता में आई कांग्रेसी सरकार आज गांव गांव में अवैध शराब को बढ़ावा दे रही है।प्रीमियम काउंटर के नाम पर शराब के नए-नए दुकान खोले जा रहे हैं ।युवा वर्ग तेजी से नशे के गिरफ्त में आ रहा है ,साथ ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छलावा कर रही है ।ग्राम माहुद के पश्चात गांव-गांव चलो घर घर चलो अभियान ग्राम सिर्राभाटा हल्दी ,पसौद,ढाबादीह होते हुए सायंकाल को ग्राम पंचायत बेलौदी में समापन हुआ। गांव में पहुंचने पर अभियान को ग्राम वासियों का जोरदार समर्थन मिल रहा है वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। अभियान में भाजपा मंडल गुंडरदेही के महामंत्री थान सिंह मंडावी, कार्यक्रम प्रभारी सतीश महोबिया ,मंडल मंत्री मुरलीधर साहू ,पिछड़ा वर्ग के शिवप्रसाद साहू चुरामन साहू रोहित कुमार, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार सांवरे नेतराम सिन्हा, पारख साहू ,संतोष शर्मा ,प्रदीप ठाकुर ,अभिषेक नेताम , हरदेव सार्वा, र्सियाराम ,डॉक्टर रोहित साहू ,हेमलाल साहू हेम प्रकाश साहू साहू पुरुषोत्तम साहू चुरामन यादव सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *