खबर हेमंत तिवारी छुरा/ जिले के छुरा नगर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने स्थानीय विश्राम गृह पहुंच कर आम जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।साथ ही कोरोना गाईड लाइन का पालन करने व बचाव संबंधी प्रचार प्रसार करने की बात भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना किसी उम्र विशेष के लोगों को नहीं होता यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। इसलिए इसमें सावधानी बरतने की विशेष जरूरत की बात कही गई।तो वही नगर के युवाओ और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश के साथ बजरंग चौक छुरा में छत्तीसगढ़ी परम्परा बाजे गाजे के साथ जय स्तंभ चौक से रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया ।जिसके बाद वे एक निजी कार्य में शामिल होने नगर से बाहर निकल गए ।

